सहरसा : प्रेम विवाह करने पर लड़की के परिजनों ने करा दी हत्या

महिषी (सहरसा) : दो वर्ष पूर्व क्षेत्र की ऐना पंचायत के मंगरौनी गांव में प्रेम विवाह के कारण दो समुदायों के बीच तनाव हो गया . आखिरकार बुधवार को प्रेमी युवक की गोली मार हत्या कर दी गयी. बुधवार को रूपेश अपने भाई जुगेश के साथ बाइक से ट्रैक्टर का पार्ट्स लेने बलुआहा बाजार आया […]
महिषी (सहरसा) : दो वर्ष पूर्व क्षेत्र की ऐना पंचायत के मंगरौनी गांव में प्रेम विवाह के कारण दो समुदायों के बीच तनाव हो गया . आखिरकार बुधवार को प्रेमी युवक की गोली मार हत्या कर दी गयी. बुधवार को रूपेश अपने भाई जुगेश के साथ बाइक से ट्रैक्टर का पार्ट्स लेने बलुआहा बाजार आया था. सामान नहीं मिलने पर गांव मंगरौनी वापस जा रहा था. कोसी पुल के 17 नंबर पिलर के पास पूर्व से इंतजार कर रहे प्रतिद्वंद्वी परिवार के लोगों ने गोली मार उसकी हत्या कर दी.
मृतक के परिजनों कहना है कि पिछली सारी घटनाओं में पुलिस मामले की लीपापोती में लगी रही. घटना के प्रत्यक्षदर्शी व भाई के साथ चल रहे जुगेश ने महिषी थाने को इसकी जानकारी दी. परिजनों व ग्रामीणों ने महिषी पहुंचे व थाने का घेराव किया. इसके बाद अधिकारियों की टीम पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. परिजनों का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोग दबंग हैं, इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




