अतिक्रमणकारियों से वसूला चार हजार, सामान जब्त

Updated:
विज्ञापन

सहरसा : शंकर चौक स्थित सब्जी बाजार व शंकर चौक से दहलान चौक के बीच अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध गुरुवार को नगर परिषद व यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. पुलिस अधिकारी नागेंद्र राम के नेतृत्व में चार हजार जुर्माना व कई दुकानों के सामने से सामान जब्त किया गया. पुअनि श्री राम ने बताया कि […]

विज्ञापन

सहरसा : शंकर चौक स्थित सब्जी बाजार व शंकर चौक से दहलान चौक के बीच अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध गुरुवार को नगर परिषद व यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. पुलिस अधिकारी नागेंद्र राम के नेतृत्व में चार हजार जुर्माना व कई दुकानों के सामने से सामान जब्त किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
पुअनि श्री राम ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को कई बार सड़क पर सामान नहीं फैलाने की चेतावनी दी गयी थी. लेकिन अतिक्रमणकारी उसे अनसुना कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण अभियान में कुछ कमी आयी थी. लेकिन अब लगातार कार्रवाई होगी. कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया.
बाइक चोरी के आरोपित ने किया सरेंडर: सहरसा. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सौरबाजार थाना के आरोपित पिपरा निवासी कन्हैया यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया. जहां से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारा भेज दिया.
मालूम हो कि पांच माह पूर्व कजहा सुपौल निवासी धीरज मालाकार ने सौरबाजार थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करवाकर कहा कि 17 जनवरी को मैं अपने ग्रामीण राहुल कुमार के साथ सोनवर्षाराज जा रहा था. चकला पेट्रोल पंप से पहले मैं अपनी मोटर साइकिल रोक कर मोबाइल पर बात करते करते पैदल ही थोड़ा आगे बढ़ गया. जब मैं पीछे मुड़कर देखा तो मेरी मोटरसाइकिल नहीं थी. काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला. मोटरसाइकिल की डिक्की में गाड़ी संबंधित कागजात एवं पांच हजार रुपये भी था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन