Cदुर्घटना में जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिमरी : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सहरसा-सिमरी बख्तियारपुर मार्ग में हुसैनचक के निकट सिमरी-द्वारिका रोड में रघुनी हॉल्ट के पास रविवार शाम हुई दुर्घटना में घायल रविवार देर रात अधेड़ की मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया […]
विज्ञापन
सिमरी : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सहरसा-सिमरी बख्तियारपुर मार्ग में हुसैनचक के निकट सिमरी-द्वारिका रोड में रघुनी हॉल्ट के पास रविवार शाम हुई दुर्घटना में घायल रविवार देर रात अधेड़ की मौत हो गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को एक बेटा और दो बेटी थी. बेटा वर्तमान में दिल्ली में मजदूरी कर जीवन-यापन करता है. पिता की मौत की सूचना बेटे को दी गई है. जो दिल्ली से घर के लिए निकल चुका है.
ज्ञात हो कि रविवार देर शाम सिमरी से हुसैनचक जा रही एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो कर रघुनी हॉल्ट के पास पलट गयी. जिसमें ट्रैक्टर पर सवार एक अधेड़ योगेंद्र यादव ट्रैक्टर के अंदर दब गया. घटना के तुरंत बाद ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया. वहीं घटना की सूचना पर बख्तियारपुर थाना के एएसआई अम्बिका शर्मा ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर के नीचे दबे अधेड़ को बमुश्किल निकाला और आनन-फानन में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.
इधर घटना की सूचना पर घायल के परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर की इलाज में लापरवाही को देख हंगामा किया. जिसके बाद इलाज में तत्परता आई. हालांकि घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया. जहां एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन