आठ महीने से खराब पड़ा है स्टेशन का एकमात्र एटीएम

Updated:
विज्ञापन

सहरसा : सहरसा स्टेशन समस्तीपुर रेल मंडल का सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला स्टेशन है. रेलवे द्वारा यात्रियों को सुविधा देने की बात की जाती है. सहरसा स्टेशन से प्रतिदिन दर्जनों रेल यात्री का आवागमन होता है. हजारों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं. लोग सुरक्षा की दृष्टि से अपने पास कैश लेकर सफर नहीं करते. […]

विज्ञापन

सहरसा : सहरसा स्टेशन समस्तीपुर रेल मंडल का सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला स्टेशन है. रेलवे द्वारा यात्रियों को सुविधा देने की बात की जाती है. सहरसा स्टेशन से प्रतिदिन दर्जनों रेल यात्री का आवागमन होता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
हजारों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं. लोग सुरक्षा की दृष्टि से अपने पास कैश लेकर सफर नहीं करते. स्टेशन स्थित एटीएम से जरूरत के हिसाब से निकासी करते हैं. लेकिन सहरसा स्टेशन स्थित एटीएम आठ महीने से खराब है.
मालूम हो कि सहरसा जंक्शन पर एकमात्र भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम है. ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है. नियमित रूप से गार्ड नियुक्त हैं. अधिकारी यात्रियों की कोई सुधि नहीं ले रहे हैं. शहर में विभिन्न शाखाओं द्वारा कई एटीएम खुले हैं.
लेकिन स्टेशन पर बैंकों के द्वारा एटीएम खोलने में दिलचस्पी नहीं दिखाई जाती है और न ही बैंकों को एटीएम खोलने के लिए रेल प्रशासन द्वारा पहल ही की जा रही है. सुबह में ट्रेन पकड़ने सुपौल से पहुंचे दीपक ने बताया कि उसे दिल्ली जाना है. पास में दिल्ली तक के टिकट कटाने के लिए रुपये नहीं हैं. सोचा सहरसा इतना बड़ा स्टेशन है. एटीएम होगा, पैसा निकाल लेंगे. लेकिन यहां का एटीएम काम नहीं कर रहा है.
महावीर चौक स्थित एटीएम से रुपये निकाल कर टिकट लिया. इस बाबत समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आरके जैन ने बताया कि एटीएम खोलने के लिए विभागीय स्तर पर निविदा निकाली गयी है. लेकिन बैंकों द्वारा एटीएम खोलने में दिलचस्पी नहीं ली जा रही है. रेलवे द्वारा रेल परिक्षेत्र में एटीएम खोलने पर बैंकों को रेल प्रशासन द्वारा अपेक्षित सहयोग किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन