बीइओ व अनुपस्थित शिक्षकों के एक दिन का वेतन किया बंद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहरसा : क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक डॉ तकीउद्दीन अहमद ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाये गये बीइओ व शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन बंद करने व स्पष्टीकरण पूछा है. जांच के दौरान उन्होंने मनोहर उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में छात्र उपस्थिति पंजी […]

विज्ञापन

सहरसा : क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक डॉ तकीउद्दीन अहमद ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाये गये बीइओ व शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन बंद करने व स्पष्टीकरण पूछा है. जांच के दौरान उन्होंने मनोहर उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया.

विज्ञापन
निरीक्षण के क्रम में छात्र उपस्थिति पंजी निर्धारित नहीं पायी गयी. जबकि नामांकित 480 बच्चों में 170 बच्चे ही उपस्थित पाये गये. विद्यालय में सिलेबस के अनुसार पढ़ाई नहीं की जा रही थी. विद्यालय में वित्तीय अभिलेख उपलब्ध नहीं थे व विद्यालय द्वारा प्रयोगशाला उपकरण खरीद नहीं की गयी एवं सफाई का अभाव पाया गया.
गजाधर उच्च विद्यालय सौरबाजार के निरीक्षण के क्रम में विद्यालय समय से पूर्व बंद पाया गया. विद्यालय परिसर स्थित बालिका छात्रावास नामांकित 18 छात्राओं में चार उपस्थित पायी गयी. जबकि शेष को छोड़ने का लिखित अनुमति नहीं दी गयी थी. मध्य विद्यालय बेलहा के निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में 433 नामांकित बच्चों में 216 उपस्थित पाये गये. सिलेबस के अनुसार पढ़ाई नहीं की जा रही थी.
बीआरसी सौरबाजार के निरीक्षण के क्रम में बंद पाया गया. निरीक्षण तिथि का बीइओ सहित सभी कर्मी का एक दिन का वेतन रोका गया है. मध्य विद्यालय बैजनाथपुर के निरीक्षण क�� क्रम में चार शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. जिनका वेतन बंद करते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया है. वहीं बीआरसी घैलाढ़ का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान दो बीआरपी अनुपस्थित पाये गये. जिनका एक दिन का वेतन बंद करने सहित स्पष्टीकरण पूछा गया है. उन्होंने पठन-पाठन में सुधार, पाठ्यक्रम के आलोक में पढ़ने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन