सहरसा : मदरसा शिक्षक की गला रेत कर हत्या, झाड़ी में मिला शव

Updated at : 27 Aug 2018 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा : मदरसा शिक्षक की गला रेत कर हत्या, झाड़ी में मिला शव

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के रूपनगरा के समीप झाड़ी में बुजुर्ग का शव मिलने से रविवार की सुबह सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान दिवारी निवासी मो अलाउद्दीन के रूप में हुई. लोगों ने शव उठाने का विरोध कर जमकर हंगामा किया. लगभग तीन घंटे तक हंगामा किया. लोगों ने हत्या में शामिल लोगों […]

विज्ञापन
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के रूपनगरा के समीप झाड़ी में बुजुर्ग का शव मिलने से रविवार की सुबह सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान दिवारी निवासी मो अलाउद्दीन के रूप में हुई. लोगों ने शव उठाने का विरोध कर जमकर हंगामा किया. लगभग तीन घंटे तक हंगामा किया.
लोगों ने हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सड़क पर आगजनी कर यातायात बाधित कर दिया. इसके बाद सदर थाना व सौरबाजार थाना पुलिस ने एसडीपीओ के निर्देश पर मृतक की ससुराल में छापेमारी कर मृतक के ससुर मो मोकिम, पत्नी मेमुल बेगम व पुत्र मो रिजवान को हिरासत में लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन