रोगियों की परेशानी हुई थोड़ी कम, तो अब अॉपरेटर चाहते हैं कि ठप कर दें अोपीडी

सहरसा : संविदाकर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है. मौजूद संसाधन व कर्मियों को आवश्यकतानुसार बाह्य विभाग से लेकर सभी जगहों पर तैनात किया गया है. व्यवस्था का आलम यह है कि मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिये हस्तलिखित पुर्जा काटने […]
सहरसा : संविदाकर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है. मौजूद संसाधन व कर्मियों को आवश्यकतानुसार बाह्य विभाग से लेकर सभी जगहों पर तैनात किया गया है. व्यवस्था का आलम यह है कि मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिये हस्तलिखित पुर्जा काटने के लिये नियमित कर्मियों को तैनात किया गया है. हड़ताल के दूसरे दिन स्थिति सामान्य रही. बाह्य विभाग में अन्य दिनों की तरह चिकित्सक अपने-अपने कक्ष में तैनात रहे. पूर्व की तरह मरीजों की भीड़ अस्पताल के ओपीडी में नजर आयी. जिसे तैनात सुरक्षाकर्मी क्रमबद्ध कर चिकित्सक के पास भेजते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




