रंगदारी नहीं देने पर घर में घुस की मारपीट

Published at :06 Jul 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर घर में घुस की मारपीट

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 25 निवासी विजय कुमार ने पच्चीस हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर घर में घुस कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सदर थाना में दर्ज कराया है. इस संबंध में उन्होंने बताया कि 29 जून को बटराहा वार्ड संख्या 22 निवासी अनिश ठाकुर, वार्ड संख्या […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 25 निवासी विजय कुमार ने पच्चीस हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर घर में घुस कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सदर थाना में दर्ज कराया है. इस संबंध में उन्होंने बताया कि 29 जून को बटराहा वार्ड संख्या 22 निवासी अनिश ठाकुर, वार्ड संख्या 22 निवासी अको पासवान, वार्ड संख्या 25 निवासी शिवदयाल साह व एक अन्य ने कहा कि बहुत कमाते हो,

25 हजार रुपये रंगदारी दो. नहीं तो मुहल्ला छोड़ कर भाग जाओ. इसके बाद 4 जुलाई को उक्त आरोपितों ने घर से बाहर बुला कर मारपीट की और घर में घुस कर बिस्तर पर रखा मोबाइल फोन ले लिया. उन्होंने बताया कि आरोपितों ने 15 दिनों के अंदर रंगदारी देने और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. इस संबंध में उन्होंने सदर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन