हुजूर, बेटे को पढ़ने बोलती हूं, तो करता है पिटाई

Published at :19 Jun 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
हुजूर, बेटे को पढ़ने बोलती हूं, तो करता है पिटाई

सहरसा : हुजूर, पुत्र को पढ़ाई करने के लिए बोलती हूं, तो वह पिटाई करता है और हमेशा गलत आदतों के लिए पैसे की मांग करता है. स्थिति यह हो गयी है कि पैसा देने में आनाकानी करने पर गोली मारने की भी धमकी देता है. उक्त बातें रविवार को रोती बिलखती सदर थाना पहुंची […]

विज्ञापन

सहरसा : हुजूर, पुत्र को पढ़ाई करने के लिए बोलती हूं, तो वह पिटाई करता है और हमेशा गलत आदतों के लिए पैसे की मांग करता है. स्थिति यह हो गयी है कि पैसा देने में आनाकानी करने पर गोली मारने की भी धमकी देता है. उक्त बातें रविवार को रोती बिलखती सदर थाना पहुंची पुत्र की प्रताड़ना से तंग मां ने कही.

उन्होंने कहा कि परिवार चलाने के लिए वह महिला होकर भी चौखट को पार कर कमाती है और पुत्र गलत संगत में पड़ कर गलत आदत का शिकार हो गया है, जिसकी पूर्ति के लिए हमेशा पैसे की मांग कर रहा है. नहीं देने पर मारपीट करता है. जब गलत संगत को छोड़ पढ़ाई करने के लिए बोलती हूं, तो गोली तक मारने की बात कहने से हिचकता नहीं है. थानाध्यक्ष भाई भरत ने मां की बात सुन कार्रवाई का आश्वासन देकर लिखित शिकायत करने को कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन