दो महीने में ही प्यार का दुखद अंत: घर से भागकर की शादी, अब फंदे से लटका मिला शव, ससुराल वाले घर छोड़ भागे

Updated:
विज्ञापन

दो महीने पहले घर से भागकर शादी करने वाली चमन नुरी का शव उसके पति के मौसा के घर में फंदे से लटका मिला है. लड़की के घर वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गयी है. हत्या के कारण का पता अभी नहीं चला है. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन

कटिहार में दो महीने पहले घर से भागकर शादी करने वाली लड़की का शव फंदे से झूलता मिला है. लड़की का शव उसके पति के मौसी के घर से बरामद की गयी है. घटना के बाद से ससुराल से सभी लोग फरार हैं. बताया जा रहा है कि लड़की के शव का पैर जमीन को छू रहा था. इसके साथ ही उसके हाथ मेज पर थे. ऐसे में देखने से प्रथमद्दष्टया से हत्या का मामला लग रहा है. लड़की के घर वालों ने मामले में ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आवेद दिया है. पिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या के पूरे मामला का खुलासा होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले प्रेमी के साथ दिल्ली गयी थी लड़की

घटना के बाद लड़की के भाई इस्माइल राजा ने बताया कि मृतिका बालूगंज गांव निवासी चमन नुरी उसकी बहन है. ये घटना तेलता ओपी क्षेत्र के बालूगंज गांव में घटी है. 2 माह पूर्व उसकी बहन को कुम्हड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय मो इकबाल ने प्रेम के जाल में फंसाकर घर से लेकर फरार हो गया था. इस्माइल ने बताया कि मैंने अपनी बहन की काफी खोजबीन की. बाद में कुछ लोगों से पता चला कि उसकी बहन अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गयी है. शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का पोन आया कि मेरी बहन की मौत हो गई. जानकारी मिलने के बाद हम सभी जब बालूगंज गांव पहुंचे तो वहां उन्होंने देखा कि मेरी बहन की बॉडी फंदे से लटका हुआ है.

लड़के के घर वाले फरार

घटना के बाद से पुलिस लड़की के पति और उसके परिवार के लोगों की खोज रही है. मगर बताया जा रहा है कि सभी फरार हैं. लड़की के परिवार वालों की सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले में पुलिस ने लड़की के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही घटना की जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन