व्यवसायी के घर से 2.5 लाख नकद व जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भलुहा बाजार से सोमवार की रात चोरों ने सोनू साह के घर से ढाई लाख रुपये नगद व लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के कीमती गहनों की चोरी कर लिया है

विज्ञापन

राजपुर . थाना क्षेत्र के भलुहा बाजार से सोमवार की रात चोरों ने सोनू साह के घर से ढाई लाख रुपये नगद व लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के कीमती गहनों की चोरी कर लिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देर रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद छत पर सोए हुए थे. सुनसान होने पर अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से छत के सहारे प्रवेश कर कमरे में लगे लकड़ी के खिड़की को लोहे के रॉड से तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर बक्से में रखा गया नगद रुपये एवं गहनों की चोरी कर लिया. मंगलवार की सुबह से परिवार के सदस्य जगे तो खिड़की टूटा हुआ था. घर का सभी सामान बिखरा पड़ा था. जिसे देख सभी के होश उड़ गये. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया. इस बात की चर्चा होते ही ग्रामीणों की भींड़ इकट्ठा हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि चोरों का मनोबल एक बार फिर बढ़ गया है. घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि यह बाजार में समोसे की दुकान चलाता है.अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी कैश पार बैंक से ऋण पर रूपयो की निकासी किया था. वह कुछ ही दिनों में अपना बड़ा दुकान बनाना चाह रहा था. घर में किसी की शादी को लेकर लगभग 50 हजार से अधिक रुपए के मूल्य के गहनों की खरीद किया था. तब तक इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. घर में किसी की शादी को लेकर लगभग 50 हजार से अधिक रुपए के मूल्य के गहनों की खरीद किया था. तब तक इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया.थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन