ePaper

Parsudih News : भगना की शादी समारोह मातम में बदला ,करंट लगने से मामा की मौत

Updated at : 18 Nov 2024 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
परसुडीह थानांतर्गत गदड़ा गांधीनगर में भगना की शादी समारोह में शामिल होने आये मामा प्रेम कुमार (35) की करंट लगने से मौत हो गयी

परसुडीह थानांतर्गत गदड़ा गांधीनगर में भगना की शादी समारोह में शामिल होने आये मामा प्रेम कुमार (35) की करंट लगने से मौत हो गयी

परसुडीह थानांतर्गत गदड़ा गांधीनगर में भगना की शादी समारोह में शामिल होने आये मामा प्रेम कुमार (35) की करंट लगने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

Jamshedpur News : परसुडीह थानांतर्गत गदड़ा गांधीनगर में भगना की शादी समारोह में शामिल होने आये मामा प्रेम कुमार (35) की करंट लगने से मौत हो गयी. प्रेम कुमार रोहतस जिले के मुढ़िया गांव के रहने वाले थे. वह पेशे से किसान थे. घटना रविवार रात की है. पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए Mgm medical collage भेज दिया. जहां सोमवार को Postmartam के बाद शव को परिजनों ने गांव मुढ़िया लेकर रवाना हो गया. घटना के संबंध में गदड़ा गांधीनगर निवासी संजय प्रसाद ने बताया कि उनके बेटे की शादी का आयोजन किया गया था. रविवार की रात को अचानक से बिजली कट होने के कारण कुछ लोग बिजली बनाने का काम कर रहे थे. प्रेम कुमार उन लोगों को मोबाइल का ट्रॉर्च ऑन कर रोशनी दिखा रहे थे. उसी दौरान अचानक से उन्हें करंट का झटका लगा. उसके बाद वह मौके पर गिर गये. जिससे उनके सिर पर भी चोट लग गयी. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे फौरन Tata Moters Hospital लेकर गये. जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी.

प्रेम कुमार की मौत की सूचना मिलने के बाद शादी समारोह का माहौल मातम में बदल गया. परिवार के कई लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल में ही रोना गाना शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर टेल्को पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद छानबीन की.

विज्ञापन
Nikhil Sinha

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Nikhil Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन