Bihar News: बिहार के इस जिले में जल संसाधन विभाग की बड़ी तैयारी, 153 साल पुरानी नहर की बदलेगी सूरत, जानिये वजह
Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Jun 2025 5:09 PM
नहर की सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार की एक पुरानी नहर को लेकर सरकार ने एक बड़ी योजना बनाई है. करोड़ों की लागत से होने वाले इस बदलाव का असर न सिर्फ खेतों तक सीमित रहेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है.
Bihar News: बिहार जल संसाधन विभाग ने राज्य की सबसे पुरानी सिंचाई प्रणाली को आधुनिक रूप देने की बड़ी पहल शुरू की है. रोहतास जिले में सोन कमांड क्षेत्र की पश्चिमी मुख्य नहर का जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण के लिए 683 करोड़ रुपये की मेगा योजना तैयार की गई है. यह परियोजना न सिर्फ किसानों को राहत देगी, बल्कि पूरे क्षेत्र की जल व्यवस्था को नया जीवन भी देगी.
ब्रिटिश काल की नहर होगी मॉडर्न, तीन हिस्सों में बंटा काम
पश्चिमी मुख्य नहर का निर्माण वर्ष 1872 में ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था. लेकिन, बीते कई दशकों से इसकी लगातार खराब होती जा रही है. अब इस ऐतिहासिक नहर को तीन चरणों में नया रूप दिया जाएगा:
पहला चरण: डेहरी फाल से अकोढ़ीगोला फाल तक की 7.10 किमी लंबाई पर 241 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
दूसरा चरण: अकोढ़ीगोला से जनगरा लख तक 18.70 किमी की नहर का नवीनीकरण 277 करोड़ रुपये में किया जाएगा.
तीसरा चरण: जनगरा लख से चितौली (32.50 किमी) तक के हिस्से पर 165 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
तीनों हिस्सों के लिए अलग अलग टेंडर जारी किये गए है, जिन्हें जुलाई तक अंतिम रूप देने की तैयारी है.
क्यों जरुरी है नहर का मॉडिफिकेशन ?
नहर में वर्षों से गाद जमा होने, बांध टूटने और पानी के बहाव में दिक्कत आने की वजह से सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी. खासकर अंतिम छोर तक पानी न पहुंच पाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था. पानी की बर्बादी और प्रणाली की जर्जर हालत को देखते हुए अब इसका मॉडिफिकेशन होना समय की जरूरत बन गया था.
सिंचाई से लेकर रोजगार तक होगा असर
चीफ इंजिनियर अजय कुमार सिंह की माने तो, नहर के नए रूप से सिंचाई व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा. मजबूत बांधों और सुचारू पानी के बहाव से खेतों तक समय पर पानी पहुंचेगा, जिससे पैदावार बढ़ेगी और किसानों की आमदनी में इजाफा होगा. इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे और पर्यावरण संतुलन को भी मजबूती मिलेगी. जल संसाधन विभाग की ओर से योजना बनाई गई है कि, भविष्य में सोन कमांड क्षेत्र की अन्य नहरों की भी इसी तरह पूरी मरम्मत की जाए. इससे पूरे इलाके को बेहतर सिंचाई सुविधा मिल सकेगी और जल संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सके.
(सुमेधा श्री की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










