पेंशनर समाज की बैठक में हुई आय-व्यय की समीक्षा

Published at :09 May 2017 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
पेंशनर समाज की बैठक में हुई आय-व्यय की समीक्षा

डेहरी सदर : मोहन बिगहा स्थित कार्यालय में सोमवार को बिहार पेंशनर समाज की अनुमंडल शाखा की बैठक अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें अप्रैल की आय-व्यय की समीक्षा की गयी. आय-व्यय की जांच के लिए सीताराम को अधिकृत किया गया. केंद्र सरकार द्वारा बुजुर्गों को ट्रेनों में मिल रहे भाड़े में […]

विज्ञापन

डेहरी सदर : मोहन बिगहा स्थित कार्यालय में सोमवार को बिहार पेंशनर समाज की अनुमंडल शाखा की बैठक अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें अप्रैल की आय-व्यय की समीक्षा की गयी.

आय-व्यय की जांच के लिए सीताराम को अधिकृत किया गया. केंद्र सरकार द्वारा बुजुर्गों को ट्रेनों में मिल रहे भाड़े में रियायतों को समाप्त करने की योजना पर पेंशनर समाज ने भर्त्सना की व आंदोलन करने का निर्णय लिया. बैठक के अंतिम में सदस्यों ने सदस्य राजू कुमार राम व अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा के निधन पर दो मिनट मौन रख कर शोकसभा किया. बैठक में धीरेंद्र प्रसाद, शिवजग प्रसाद, लक्ष्मण सिंह, शिव कुमार, सीता राम, मुमताज आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन