मुखिया के कारनामों से आजिज आकर दिया धरना

सासाराम ऑफिस : राष्ट्रीय मुसहरी कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को समाहरणालय गेट पर धरना आयोजित हुआ. धरने को संबोधित करते हुए महासचिव कामरेड कार्लिन सर्वहारा ने कहा कि मुखिया उमेश सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ सात अप्रैल को दिनारा थाना के देल्हुआ मुसहरी टोला पर हमला किया था. इस हमले में धर्मेंद्र मुसहर […]
सासाराम ऑफिस : राष्ट्रीय मुसहरी कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को समाहरणालय गेट पर धरना आयोजित हुआ. धरने को संबोधित करते हुए महासचिव कामरेड कार्लिन सर्वहारा ने कहा कि मुखिया उमेश सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ सात अप्रैल को दिनारा थाना के देल्हुआ मुसहरी टोला पर हमला किया था.
इस हमले में धर्मेंद्र मुसहर पवित्री देवी सहित कई घायल हो गये थे. मुसहर जाति वर्षों से जिस भूमि पर खेती करती आ रही है, उसे मुखिया द्वारा दखल कब्जा कर लिया गया है. पुलिस द्वारा धमकी दी जा रही है कि अगर मुखिया के खिलाफ हुए तो जेल भेजे दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




