नन्हे हाथों की कलाकारी ने किया लोगों को कायल

Published at :13 Feb 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
नन्हे हाथों की कलाकारी   ने किया लोगों को कायल

सासाराम : बुद्धा मिशन स्कूल के छात्रों द्वारा लगायी गयी विज्ञान व कला प्रदर्शनी में बच्चों की कलाकृतियां देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. विद्यालय में उपस्थित अभिभावक, दर्शक व अतिथि ऐतिहासिक धरोहर शेरशाह का मकबरा, विकसित सासाराम शहर, सासाराम रेलवे जंकशन व अन्य कलाकृतियां देख कर अचंभित रह गये. इनके अलावा हाइड्रॉलिक […]

विज्ञापन

सासाराम : बुद्धा मिशन स्कूल के छात्रों द्वारा लगायी गयी विज्ञान व कला प्रदर्शनी में बच्चों की कलाकृतियां देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. विद्यालय में उपस्थित अभिभावक, दर्शक व अतिथि ऐतिहासिक धरोहर शेरशाह का मकबरा, विकसित सासाराम शहर, सासाराम रेलवे जंकशन व अन्य कलाकृतियां देख कर अचंभित रह गये. इनके अलावा हाइड्रॉलिक ब्रिज, हावड़ा ब्रिज, मिथेन गैस, स्वच्छ भारत, कैशलेस व नोटबंदी, ताजमहल आदि के मॉडल भी प्रस्तुत किये.

मॉडल की प्रदर्शनी देखने के बाद लोग फूड स्टॉल की मुड़े व जलेबी, समोसा, छोला व इडली का लुत्फ उठाया. प्रदर्शनी में पहली कक्षा से दसवीं कक्षा तक के छात्रों ने हिस्सा लिया. बच्चों ने अपनी कलाकृतियों व व्यंजनों की विशेषताओं के बारे में भी बताया. इसका उद्घाटन पूर्व अभियंता शिवदयाल सिंह ने किया. प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह, निदेशक अजय कुमार, विजय कुमार व कमल कुमार, प्राचार्य त्रिलोक सिंह, बीएन वर्मा, करन सिंह, नंद किशोर सिंह, कमलेश कुमार, गोपाल सिंह,गोविंद, दीप्ति, रौनक, जेबा, जमाल आरा, सलमा व अन्य बच्चों को उत्साहित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन