सुरक्षा को ले थाने में धरने पर बैठे पूर्व विधायक

बिक्रमगंज (रोहतास) : बिक्रमगंज के पूर्व विधायक डॉ सूर्यदेव सिंह पत्नी और बेटे सहित बिक्रमगंज थाने में धरने पर बैठ गये है. जिसके बाद काफी जदोजहद के बाद 2 घंटे तक थाने में बैठे विधायक बाद में अंचल कार्यालय में धरने पर बैठ गए. इसको लेकर पुलिस एवं प्रशासन को घंटो फजीहत झेलनी पड़ी. पुलिस […]
बिक्रमगंज (रोहतास) : बिक्रमगंज के पूर्व विधायक डॉ सूर्यदेव सिंह पत्नी और बेटे सहित बिक्रमगंज थाने में धरने पर बैठ गये है. जिसके बाद काफी जदोजहद के बाद 2 घंटे तक थाने में बैठे विधायक बाद में अंचल कार्यालय में धरने पर बैठ गए. इसको लेकर पुलिस एवं प्रशासन को घंटो फजीहत झेलनी पड़ी. पुलिस और प्रशासन के लाख समझाने के बावजूद पूर्व विधायक अपनी पत्नी कुसुम देवी और पुत्र विजय कान्त देव के साथ दरी बिछा कर पूरे दिन धरने पर ही बैठे रहे.देर रात पूर्व विधायक की तबीयत बिगड़ गयी,
लेकिन प्रशासन का कोई अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा. पूर्व विधायक का कहना है कि पुलिस और प्रशासन मिल कर मेरी जमीन की रक्षा करने के बजाय मुझे बरगला रही है. जबकि मेरी जमीन को कब्जाने वाले लोग मेरी हत्या करवाना चाहते है और पुलिस जान कर भी मौन बैठी है. अनुमंडलाधिकारी राजेश कुमार ने 4 जनवरी 2016 के तारीख में एक आदेश देते हुये स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि डॉ. सूर्यदेव के टूटी चाहरदिवारी को जोड़ने में मदद जाये.
इसके बावजूद स्थानीय पुलिस एवं अनुमंडल पुलिस प्रशासन के ढ़ुलमुल रवैये से अजीज आकर मुझे थाने में आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है. अगर पुलिस मेरे जमीन को चाहर दिवारी उठाने में मदद नहीं करती तो मैं अनिश्चित कालीन तक आमरण अनशन पर बैठा रहूंगा मुझे कोई गोली मारकर हत्या कर दे. इससे बेहतर है कि मैं परिवार समेत आमरण अनशन पर जान दे दूं. उधर अनुमंडलाधिकारी का कहना है कि पूर्व विधायक के साथ उनके परिवार जनों का आपसी जमीनी विवाद है जिसकों लेकर मामला सिविल कोर्ट में लंबित है. तब तक पूर्व विधायक अपनी टूटी चाहर दिवारी उठा सकते हैं. विधायक कहते हैं कि प्रशासन मेरी मदद नहीं करती यह सरासर गलत है. अब पुलिस उनका ईंट तो नहीं जोड़वा सकती न. हम प्रशासनिक स्तर पर तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




