धर्मशाला के पास टेंपो स्टैंड बनाने का फैसला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

डीटीओ ने खाली जमीन का किया निरीक्षण सासाराम (ग्रामीण) : शहर के धर्मशाला के कुमार हॉल के पास खाली पड़ी जमीन पर टेंपो स्टैंड स्थापित किये जायेंगे. जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी जय कुमार द्विवेदी ने उक्त जमीन का न केवल निरीक्षण किया, बल्कि जमीन पर टेंपो स्टैंड स्थापित कराने का फैसला […]
विज्ञापन
डीटीओ ने खाली जमीन का किया निरीक्षण
सासाराम (ग्रामीण) : शहर के धर्मशाला के कुमार हॉल के पास खाली पड़ी जमीन पर टेंपो स्टैंड स्थापित किये जायेंगे. जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी जय कुमार द्विवेदी ने उक्त जमीन का न केवल निरीक्षण किया, बल्कि जमीन पर टेंपो स्टैंड स्थापित कराने का फैसला भी बुधवार को ले लिया गया. डीटीओ ने बताया कि अब टेंपो निर्धारित जगह पर ही लगाये जायेंगे. स्टैंड के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गयी है. उन्होंने कहा कि टेंपो स्टैंड की लंबे समय जो मांग की जा रही थी, वह पूरी कर दी गयी है.
अब सड़क पर टेंपो खड़ा करने के कारण जो जाम लग रहा था, उससे शहरवासियों को निजात मिल जायेगी. उन्होंने बताया कि शहर में चलने वाले टेंपो सड़क पर खड़े नहीं किये जा सकते. अगर, जो टेंपो आदेश का अवहेलना करेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










