सत्कर्म से ही मन को मिलती है शांति : अाचार्य रामेश्वर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सासाराम ग्रामीण : सत्कर्म से ही मन को शांति मिलती है. भागवत कथा अध्यात्मिक चर्चा के श्रवण मात्र से लोगों को महती ज्ञान की प्राप्ति होती है. उक्त बातें शहर के शंकरपुरी तकिया स्थित तिलेश्वर मंदिर प्रांगण में श्री शंकर ज्ञान महायज्ञ के प्रथम दिन अाचार्य रामेश्वर मिश्र ने भक्तों को जानकारी दी. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
सासाराम ग्रामीण : सत्कर्म से ही मन को शांति मिलती है. भागवत कथा अध्यात्मिक चर्चा के श्रवण मात्र से लोगों को महती ज्ञान की प्राप्ति होती है. उक्त बातें शहर के शंकरपुरी तकिया स्थित तिलेश्वर मंदिर प्रांगण में श्री शंकर ज्ञान महायज्ञ के प्रथम दिन अाचार्य रामेश्वर मिश्र ने भक्तों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भगवान के भजन में समर्पण की भक्ति होनी चाहिए. यदि भगवान के भजन में समर्पण भक्ति नहीं है, जो जीवन की सार्थकता व्यर्थ है. क्योंकि, भगवत भजन में शक्ति है.
विज्ञापन
जो रग रग में समाहित होता है. शिव पार्वती संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि पार्वती ने शंकर भगवान के गले में मुंड माला देख शक करती है. लेकिन भगवान शंकर ने उसके सारे प्रश्न को अपनी बातों से हल कर दिया. यज्ञ में मुरारी सिंह, अध्यक्ष सुभाष सिंह, विपिन बिहारी चौबे, लक्ष्मण यादव, कामेश्वर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, शशि कुमार सिंह सहित सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन