युवक को फोन कर घर से बाहर बुलाया व गोली मार हत्या कर दी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2020 8:45 AM

विज्ञापन

सूर्यपुरा : थाना क्षेत्र के हुकाडीह गांव स्थित पानी टंकी के पास नीमा गांव निवासी 20 वर्षीय युवक नीतीश कुमार की गुरुवार की दोपहर अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी. अपराधी मोबाइल फोन पर सूचना देकर उसे घर से बाहर बुलाया और फिर उसे गोली मार दी. जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया […]

विज्ञापन

सूर्यपुरा : थाना क्षेत्र के हुकाडीह गांव स्थित पानी टंकी के पास नीमा गांव निवासी 20 वर्षीय युवक नीतीश कुमार की गुरुवार की दोपहर अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी. अपराधी मोबाइल फोन पर सूचना देकर उसे घर से बाहर बुलाया और फिर उसे गोली मार दी. जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी सच्चिदानंद सिंह के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी. इस संबंध में मृतक की बहन संजू कुमारी ने बताया कि नीतीश भैया घर पर थे. दोपहर ढाई बजे उनके फोन पर किसी ने हुकाडीह पानी टंकी के पास बुलाया. वे मिल कर आने की बात कह कर घर से चले गये. आधे घंटे बाद गांव में किसी आदमी ने बताया कि तुम्हारे भैया को गोली मार कर कुछ लोग भाग गये हैं. पुलिस के अनुसार, नीतीश कई मामले का आरोपित था.
तीन वर्ष पहले बिक्रमगंज के धारूपुर गांव में एक युवक को गोली मारने, दो वर्ष पहले सूर्यपुरा पुलिस ने तीन साथियों के साथ एक कार, अवैध हथियार व कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार किया था. तीन माह पूर्व ही बेल पर छूट कर आया था. वह शराब के धंधे का भी आरोपित था. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मृतक की मौत एनएमसीएच में हुआ. शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन