साध्वी पद्मावती के समर्थन में सड़क पर उतरे अविरल गंगा समर्थक संत
Updated at : 24 Jan 2020 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

राजपुर : अविरल गंगा, निर्मल गंगा के लिए मातृ सदन, हरिद्वार में आमरण अनशन पर बैठीं साध्वी पद्मावती के प्राणों की रक्षा के लिए गुरुवार को स्थानीय संत अंजनी स्वामी के नेतृत्व में समाजसेवियों द्वारा स्थानीय बाजार में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों द्वारा इस दौरान शौणडिक उच्च विद्यालय, राजपुर स्थित गांधी का स्मारक से एक […]
विज्ञापन
राजपुर : अविरल गंगा, निर्मल गंगा के लिए मातृ सदन, हरिद्वार में आमरण अनशन पर बैठीं साध्वी पद्मावती के प्राणों की रक्षा के लिए गुरुवार को स्थानीय संत अंजनी स्वामी के नेतृत्व में समाजसेवियों द्वारा स्थानीय बाजार में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों द्वारा इस दौरान शौणडिक उच्च विद्यालय, राजपुर स्थित गांधी का स्मारक से एक जुलूस निकाल हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर बाजार का भ्रमण किया गया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अविरल गंगा, निर्मल गंगा के पक्ष में नारे लगाये.
वहीं आमरण अनशन पर बैठीं साध्वी के प्राणों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार को वार्ता करने का अनुरोध किया. इस दौरान लोगों ने केंद्र सरकार साध्वी से बात करो, बात करो, साध्वी के प्राणों की रक्षा करो-रक्षा करो के नारे लगाये. मालूम हो कि, गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए हरिद्वार स्थित मातृ सदन की संत साध्वी पद्मावती विगत 15 दिसंबर से आमरण अनशन पर बैठी हैं.
अनशन के 37 दिन बीत जाने के बावजूद केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उनसे इस मामले में किसी भी प्रकार की बात नहीं की जा रही है. इस कारण साध्वी के प्राण संकट में हैं. ज्ञात हो कि, पूर्व में भी इस आश्रम के दो संत स्वामी निगमानंद और स्वामी ज्ञान स्वरूप आनंद जी भी अविरल व निर्मल गंगा के लिए अनशन पर बैठे अपने प्राणों को त्याग चुके हैं.
मौके पर सूर्यकांताचार्य जी महाराज, अंजय ब्रहमचारी, विनोद ब्रह्मचारी, मालू तिवारी ,संतोष पांडे, मंटू तिवारी, राजेंद्र उपाध्याय, मदन गोपाल पांडे, ज्ञानचंद साह, अमिताभ सिंह, संतोष सोनी ,ब्रज किशोर पांडे, गोवर्धन तिवारी ,राजेश्वर महतो, मैनेजर चौधरी, विकास कुमार चौधरी समेत कई अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन