मांगों को लेकर काली पट्टी लगा कर आइटीआइकर्मियों ने जताया विरोध
Updated at : 24 Jan 2020 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी सदर : स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कर्मियों ने संस्थान परिसर में संघ के आह्वान पर गुरुवार को काली पट्टी लगा कर विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया. नेतृत्व कर रहे शाखा सचिव मदन राम ने बताया कि बिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ, पटना के आह्वान पर काली पट्टी लगा कर […]
विज्ञापन
डेहरी सदर : स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कर्मियों ने संस्थान परिसर में संघ के आह्वान पर गुरुवार को काली पट्टी लगा कर विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया. नेतृत्व कर रहे शाखा सचिव मदन राम ने बताया कि बिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ, पटना के आह्वान पर काली पट्टी लगा कर विरोध जताया गया है.
मुख्य मांगों में एमएसीपी एसीपी के लिए, स्थानांतरण नियमानुकूल नहीं किया जाना, तीन-चार बार में एक ही कर्मचारी का स्थानांतरण करना आदि मांगें शामिल हैं. काली पट्टी लगा कर 25 जनवरी तक प्रशिक्षण संस्थान में विरोध जताया जायेगा. संघ के आह्वान पर आगे मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का घेराव व व्यावसायिक परीक्षा का भी बहिष्कार किया जायेगा.
मौके पर सहायक शाखा सचिव अक्षय कुमार, शाहिद अनवर, रमेश कुमार, महेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, जितेंद्र कुमार, हर्ष कुमार, रामजी, दिनेश्वर चौधरी, रवि सिंह, जयप्रकाश सिंह समेत काफी संख्या में अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




