रोहतास में दुष्कर्म के प्रयास की पीड़िता को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने किया ये बड़ा खुलासा

Updated at : 18 Dec 2019 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
रोहतास में दुष्कर्म के प्रयास की पीड़िता को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने किया ये बड़ा खुलासा

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के राजपुर थाना अंतर्गत एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती द्वारा चार युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाये जाने के दो दिन बाद अज्ञात हमलावरों ने युवती को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बुधवार को […]

विज्ञापन

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के राजपुर थाना अंतर्गत एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती द्वारा चार युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाये जाने के दो दिन बाद अज्ञात हमलावरों ने युवती को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के साथ गत रविवार को दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी चारों युवकों जाफर खान, फारुक खान, शरबूख खां और आजाद खां को गिरफ्तार कर लिया गया था और तनाव समाप्त करने के लिए पुलिस टीम उक्त गांव में कैंप कर रही थी.

विक्रमगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजकुमार ने बताया, ‘‘परिवार के सदस्यों के अनुसार चार व्यक्तियों ने पीड़िता के घर का दरवाजा खटखटाया और परिजनों से कहा कि वे पीड़िता का साक्षात्कार लेना चाहते हैं. चार में से दो ने स्वयं को मीडियाकर्मी बताया. घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकलने पर उन हमलावरों में से एक ने पीड़िता पर गोली चला दी.’ उन्होंने बताया कि पीड़िता का इलाज जमुहार स्थित एनएमसीएच में जारी है. उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन