फोरलेन किनारे लगी रेलिंग कई जगह है क्षतिग्रस्त, खतरा

Updated:
विज्ञापन

डेहरी सदर. शहर से गुजरने वाली फोरलेन सड़क के किनारे लोहा की बैरिकेडिंग (रेलिंग) कई जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है. रेलिंग के क्षतिग्रस्त होने से आते-जाते लोगों को भय बना रहता है. समय रहते दुरुस्त नहीं कराया गया, तो कभी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. सबसे ज्यादा खतरनाक पाली पुल के पास है. थोड़ी सी […]

विज्ञापन

डेहरी सदर. शहर से गुजरने वाली फोरलेन सड़क के किनारे लोहा की बैरिकेडिंग (रेलिंग) कई जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है. रेलिंग के क्षतिग्रस्त होने से आते-जाते लोगों को भय बना रहता है. समय रहते दुरुस्त नहीं कराया गया, तो कभी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. सबसे ज्यादा खतरनाक पाली पुल के पास है. थोड़ी सी असावधानी बाइक या छोटे वाहन चालक से हुई, तो सीधे 25 से 30 फुट नीचे गिर सकते हैं. साथ ही जान भी जा सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
वहीं, मोहन बिगहा चौक के पास भी रेलिंग के क्षतिग्रस्त होने से खतरनाक बना हुआ है. सर्विस लेन पर लोग पैदल आने-जाने के लिए उपयोग भी करते हैं. लेकिन रेलिंग की हालत न तो स्थानीय प्रशासन को दिखायी पड़ रहा है और न ही संबंधित विभाग को. सर्विस लेन पर आते-जाते लोगों को आये दिन भय बना रहता है.
कहते हैं लोग
शहर के स्थानीय निवासी दीपक कुमार, अमरेंद्र कुमार, संतोष सिंह, प्रमोद प्रसाद, विनय कुमार आदि ने कहा कि फोरलेन के उतरी लेन पर कई जगह पर सड़क किनारे रेलिंग क्षतिग्रस्त है. इससे आते-जाते छोटे वाहन चालकों को दुर्घटना को भय बना रहता है. सबसे ज्यादा परेशानी बाइक चालक को होती है. थोड़ी सी भी वाहन अनियंत्रित हुई, तो सीधे 25 से 30 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर सकता है. इससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है.
हो चुकी हैं दुर्घटनाएं
कई बार फोरलेन पर सरपट दौड़ने वाले वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ कर नीचे गिर चुका है. हालांकि इसमें किसी की जान नहीं गयी थी. लेकिन पाली पुल से वीर कुंवर सिंह चौक के समीप तक कई जगहों पर रेलिंग क्षतिग्रस्त है.
फोरलेन पर पाली पुल से पश्चिम दिशा की ओर लगभग आधा किलोमीटर सर्विस लेन से 25 से 30 फुट ऊंचा है. ऐसे में रेलिंग के क्षतिग्रस्त होने से थोड़ी सी असावधानी हुई, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ठंड के समय काफी कोहरा होता है. ऐसे में थोड़ी सी असावधानी हुई, तो अप्रिय दुर्घटना घट सकती है.
बोले अधिकारी
इस संबंध में एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिया जायेगा .
लाल ज्योति नाथ शाहदेव, अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन