छड़ लदा ट्रैक्टर पलटा, घंटों आवागमन बाधित
Updated at : 05 Sep 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम शहर : शहर के पुराना जीटी रोड स्थित बौलिया रोड के पास ओवरलोड छड़, गाटर व अन्य सामग्री लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हालांकि, इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बचा. घटना के बाद पुराना जीटी रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और घंटों आवागमन बाधित रहा. लंबे समय […]
विज्ञापन
सासाराम शहर : शहर के पुराना जीटी रोड स्थित बौलिया रोड के पास ओवरलोड छड़, गाटर व अन्य सामग्री लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हालांकि, इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बचा. घटना के बाद पुराना जीटी रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और घंटों आवागमन बाधित रहा.
लंबे समय ताक सड़क जाम के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने ट्रैक्टर को सड़क से किनारे कर आवागमन शुरू कराया. जाम में फंसी बाइक व अन्य वाहनों पर सवार लोग चिलचिलाती धूप में घंटो खड़े रहे, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




