वृद्ध महिला के पित्त की नली से निकाले गये पत्थर के 40 टुकड़े

Updated:
विज्ञापन

सासाराम सदर : नारायण चिकित्सा महाविद्यालय के गैस्ट्रोलॉजी विभाग में एक 75 वर्षीय महिला के पित्त की नली से बिना चीर फाड़ के इंडोस्कोपिक विधि से पत्थर के 40 टुकड़े निकाले गये. पित्त की थैली में पड़े इन पत्थर के टुकड़ों से उक्त महिला को कई इन्फेक्शन हो गया था. इससे उनका रक्तचाप काफी कम […]

विज्ञापन

सासाराम सदर : नारायण चिकित्सा महाविद्यालय के गैस्ट्रोलॉजी विभाग में एक 75 वर्षीय महिला के पित्त की नली से बिना चीर फाड़ के इंडोस्कोपिक विधि से पत्थर के 40 टुकड़े निकाले गये. पित्त की थैली में पड़े इन पत्थर के टुकड़ों से उक्त महिला को कई इन्फेक्शन हो गया था. इससे उनका रक्तचाप काफी कम हो गया था व कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन
एनएमसीएच के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के प्रभारी डॉ आसिफ इकबाल ने बताया कि झारखंड के पलामू जिले के हैदर नगर गांव की मोती राजकुवर की पित्त की नली में काफी संख्या में स्टोन हो गये थे. स्टोन के कारण उनके पेट में इन्फेक्शन फैल गया था. इससे शरीर के कई अंग शिथिल हो रहे थे व उन्हें काफी परेशानियां हो रही थी. उनका रक्तचाप भी काफी नीचे चला गया था.
चलने फिरने में भी मुश्किल हो रही थी. उन्होंने बताया कि जांच करने के बाद उक्त महिला का स्पाईग्लास इआरसीपी विधि से इंडोस्कोपी द्वारा 40 पत्थर निकाले गये. पित्त की नली से पत्थर निकल जाने के बाद उक्त महिला की हालत में सुधार हो रहा है. कुछ ही दिनों के भीतर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी. इस प्रकार का प्रोसीजर क्षेत्र में पहली बार किया गया है व इसके सफल प्रयोग से मरीज व उसके परिजन काफी प्रसन्नता हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन