करैला और बोदी 40 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहे
Updated at : 05 Jul 2019 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

दिनारा (रोहतास) : हरी सब्जियां दूध से भी महंगा दामों पर बिक रही है, जिससे लोगों की जेब खाली हो रही है. एक सप्ताह में सब्जी के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे सब्जी खरीदनेवालों के पसीना छूट रहा है. करैला एवं बोदी 40 से 60 रुपये किलो के भाव से बिक रहा है […]
विज्ञापन
दिनारा (रोहतास) : हरी सब्जियां दूध से भी महंगा दामों पर बिक रही है, जिससे लोगों की जेब खाली हो रही है. एक सप्ताह में सब्जी के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे सब्जी खरीदनेवालों के पसीना छूट रहा है. करैला एवं बोदी 40 से 60 रुपये किलो के भाव से बिक रहा है तो वहीं अन्य सब्जियां भी 30 से 40 रुपये से कम में नहीं मिल रही हैं. सब्जी के दामों में वृद्धि ने किचेन के बजट को डवाडोल कर दिया है. सब्जी विक्रेता दामों में वृद्धि के लिए मानसून को दोष दे रहे हैं.
उनका कहना है कि बारिश नहीं होने से पटवन समय से नहीं मिल पा रहा है. पानी का लेयर भी नीचे जा चुका है, जिससे पैदावार पर असर पड़ा है. हालांकि सब्जी के दामों में वृद्धि कोई नई बात नहीं है. जेठुआ सब्जी का उत्पादन अंतिम चरण में है. इसलिए दामों में वृद्धि हो रही हैं. क्योंकि बाजारों में सब्जी कम मात्रा में दिखाई दे रहा है.
सब्जी की खेती करनेवाले किसान विजय साह बताते हैं कि जबतक नयी फसल का उत्पादन प्रारंभ नहीं हो जाता. तबतक सब्जी के दामों में गिरावट संभव नहीं हो पायेगा. मानसून ने भले ही दस्तक दे दी हो, लेकिन प्रखंडवासियों के लिए अभी मानसून बेवफा बना हुआ है. विक्रेताओं का कहना है कि बारिश न होने से बाजार में बहुत कम मात्रा में सब्जियां पहुंच रही हैं. सब्जी विक्रेता भी कोई खतरा मोल नहीं लेकर सस्ते दामों पर बिकनेवाली सब्जी ही अधिक रख रहे हैं, ताकि आसानी से बिक सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




