करेंट से दो लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2019 7:55 AM
विज्ञापन
नोखा/ दिनारा : जिले में बिजली के अधिकारियों की अनदेखी के कारण रोज जर्जर पोल व तार की चपेट में आकर काल के गाल में समा जा रहे हैं. नोखा थाना क्षेत्र के तराढ गांव में मंगलवार को बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक 40 वर्षिया महिला की मौत हो गयी. जानकारी […]
विज्ञापन
नोखा/ दिनारा : जिले में बिजली के अधिकारियों की अनदेखी के कारण रोज जर्जर पोल व तार की चपेट में आकर काल के गाल में समा जा रहे हैं. नोखा थाना क्षेत्र के तराढ गांव में मंगलवार को बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक 40 वर्षिया महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, धर्मशीला देवी दरवाजे के समीप टूटे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गयी.
नंगा तार होने के चलते करेंट लगने से वह गिर पड़ी. इसके बाद गांव वालों के सहयोग से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद नोखा थाने को इसकी सूचना दी गयी. ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है. थानाध्यक्ष नरोतमचंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वहीं, दिनारा थाना क्षेत्र के पौराणिक स्थली भलुनीधाम में बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक पिकअप चालक की मौत हो गयी. मृतक भानस निवासी शिवमंदिर शर्मा उर्फ मुन्ना पिता स्वर्गीय श्रीभगवान शर्मा उम्र लगभग 39 वर्ष बताया जाता हैं. मुन्ना पिकअप लेकर भलुनीधाम गया था.
ग्रामीणों के अनुसार, उसके साथ पत्नी भी गयी थी. शिवमंदिर शर्मा वाहन पर ही सोया हुआ था. सुबह शादी-विवाह का रश्म पूरा होने के बाद चालक को पत्नी जगाने के लिए आवाज दी. अचानक जगने के बाद हाथ ऊपर किया कि बिजली तार की चपेट में आ गया. हो-हल्ला के बाद लोगों ने मौके पर पहुंच किसी तरह तार से अलग कर दिनारा ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










