डेहरी विधानसभा क्षेत्र से 25 को महागठबंधन के प्रत्याशी करेंगे नामांकन पत्र दाखिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
डेहरी : डेहरी विधानसभा स्तरीय महागठबंधन का पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को चूना भट्टा के पास हुई. बैठक की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मंडल व संचालन रालोसपा के जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने की. बैठक में महागठबंधन की सफलता को लेकर उपस्थित लोगों ने चर्चा किया. राजद के जिला महासचिव […]
विज्ञापन
डेहरी : डेहरी विधानसभा स्तरीय महागठबंधन का पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को चूना भट्टा के पास हुई. बैठक की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मंडल व संचालन रालोसपा के जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने की.
आपके शहर में
विज्ञापन
बैठक में महागठबंधन की सफलता को लेकर उपस्थित लोगों ने चर्चा किया. राजद के जिला महासचिव नंदकेश्वर सिंह उर्फ नन्हकू मुखिया ने बताया कि महागठबंधन के सभी साथियों से विचार विमर्श करने के उपरांत यह तय किया गया कि डेहरी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी फिरोज हुसैन 25 अप्रैल को अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगे.
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष बुचुल सिंह यादव,नगर अध्यक्ष अमरेंद्र पाल, अतहर इमाम, चकन्हा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ठाकुर अरविंद सिंह, राजद के अकोढ़ी गोला प्रखंड अध्यक्ष बेशलाल यादव, शाहनवाज खान, जितेंद्र यादव, महफूज अंसारी,राजद महिला सेल के जिला अध्यक्ष कलावती चौधरी, चुन्नी देवी, रालोसपा के कार्यकर्ता संतोष चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन