ePaper

प्रशासन कर रहा चुनाव की तैयारी, माफिया ढो रहे पत्थर

Updated at : 13 Mar 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन कर रहा चुनाव की तैयारी, माफिया ढो रहे पत्थर

सासाराम/जमुहार : सदर प्रखंड के घटनापुर खनन क्षेत्र में इन दिनो बिना-रोक टोक धड़ल्ले से पत्थर लदे ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं. घटमापुर खनन क्षेत्र के कुछ लोगों ने बताया कि सरकार ने कई बार पहाड़ बंदोबस्ती की तारीख तय की, लेकिन इस प्रक्रिया को कर हर बार फाइलो में दबा दिया गया. इसके कारण क्षेत्र […]

विज्ञापन

सासाराम/जमुहार : सदर प्रखंड के घटनापुर खनन क्षेत्र में इन दिनो बिना-रोक टोक धड़ल्ले से पत्थर लदे ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं. घटमापुर खनन क्षेत्र के कुछ लोगों ने बताया कि सरकार ने कई बार पहाड़ बंदोबस्ती की तारीख तय की, लेकिन इस प्रक्रिया को कर हर बार फाइलो में दबा दिया गया. इसके कारण क्षेत्र के मजदूर वर्गों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी. ऐसे में खनन क्षेत्र के मजदूरों ने अवैध रूप से ही पहाड़ तोड़ना शुरू कर दिया है.

कई मजदूर तो हाथ से ही पत्थर तोड़ने का कार्य शुरू कर चुके हैं. सवाल यह उठता है कि उस क्षेत्र में मुफस्सिल थाने की पुलिस गश्ती के दौरान इन वाहनों को अक्सर देखती है, लेकिन इस पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है. इससे सरकार के राजस्व का भारी नुकसान पहुंच रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन