किशोर की हत्या में प्राथमिकी दर्ज, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 08 Mar 2019 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम : अगरेर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के किशोर मनु चौधरी हत्याकांड में पिता के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें इसी गांव के दुधेश्वर चौधरी व चंद्रकांत चौधरी और बेटी सुमन कुमारी के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष सारिका सुमन ने बताया कि […]
विज्ञापन
सासाराम : अगरेर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के किशोर मनु चौधरी हत्याकांड में पिता के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें इसी गांव के दुधेश्वर चौधरी व चंद्रकांत चौधरी और बेटी सुमन कुमारी के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष सारिका सुमन ने बताया कि मुख्य आरोपित दुधेश्वर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पूछताछ में इसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. प्रेम प्रसंग में किशोर की अमानवीय तरीके से हत्या की गयी थी. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह गांव के बधार स्थित एक खेत से अशोक चौधरी के बेटा मनु चौधरी का विभत्स शव बरामद किया गया था. किशोर को बहुत निर्ममता से मारा गया था. शरीर पर चाकू के कई निशान थे. उसके पेट को फाड़ दिया गया था. साथ ही अपराधी उसके गुप्तांग को भी काट डाले थे.
शव देखने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये थे. लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में ले ली थी. जिस तरह से उसकी हत्या की गयी थी उसी समय मामला स्पष्ट हो गया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का मुख्य आरोपित की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बार-बार मना करने के बाद भी मृतक अपने हरकत से बाज नहीं आ रहा था. जिससे आक्रोशित हो प्रेमिका के घर वालों ने ही उसकी निर्ममता से हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




