शादी के 7 साल बाद तक नहीं हुई संतान, पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला

Updated at : 11 Jan 2019 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
शादी के 7 साल बाद तक नहीं हुई संतान, पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला

सासाराम : बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत बड्डी थाना क्षेत्र के महुआपोखर गांव में गुरुवार की शाम एक व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को गांव के नाले के पास फेंक पति फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, संझौली निवासी चंद्रमा मुसहर अपनी पुत्री […]

विज्ञापन

सासाराम : बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत बड्डी थाना क्षेत्र के महुआपोखर गांव में गुरुवार की शाम एक व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को गांव के नाले के पास फेंक पति फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, संझौली निवासी चंद्रमा मुसहर अपनी पुत्री एतवरिया देवी की शादी सात वर्ष पूर्व बड्डी थाना क्षेत्र के महुआपोखर गांव निवासी गुड्डू मुसहर के साथ की थी. शादी के दो वर्ष बाद से ही एतवरिया द्वारा बच्चा नहीं जनने के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. गुरुवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. इससे गुस्साये गुड्डू ने पत्नी के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

घटना के बाद शव को नाले में फेंक पति फरार हो गया. ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना थाने को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतका के पिता के बयान पर पति गुड्डू मुसहर पर एफआइआर दर्ज की गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन