रोहतास में डायन के शक में महिला की जीभ काटी
Updated at : 22 Oct 2018 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

घटना रोहतास जिले के तिलौथू के रेडिया गांव की सासाराम/तिलौथू : रोहतास जिले के तिलौथू थाने के रेडिया गांव में एक वृद्ध महिला के डायन होने के शक पर गांव के ही तीन लोगों ने शनिवार की रात घर में घुस कर उसकी जीभ काट डाली. उसके सिर व चेहरे पर कट्टे से घातक प्रहार […]
विज्ञापन
घटना रोहतास जिले के तिलौथू के रेडिया गांव की
सासाराम/तिलौथू : रोहतास जिले के तिलौथू थाने के रेडिया गांव में एक वृद्ध महिला के डायन होने के शक पर गांव के ही तीन लोगों ने शनिवार की रात घर में घुस कर उसकी जीभ काट डाली. उसके सिर व चेहरे पर कट्टे से घातक प्रहार भी किये. जख्मी महिला को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना शनिवार की रात की है.
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर तक पीड़िता के परिवार की ओर से कोई सूचना नहीं थी. बाद में सूचना मिलने पर पीड़िता की पोती संतरा के बयान पर गांव के बिगहा टोले के नन्हक रजवार व उसके दोनों बेटे छट्ठू रजवार व उदय रजवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जानकारी के अनुसार, रेडिया गांव निवासी स्व दीपू रजवार की 70 वर्षीया पत्नी रजकालो कुंअर अपने एक पोते व दो पोतियों के साथ घर में सो रही थीं.
पीड़िता की पोती संतरा ने बताया कि आधी रात में गांव के बिगहा टोले के नन्हक रजवार, छट्ठू रजवार व उदय रजवार घर में घुस आये और घटना को अंजाम दिया. शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी दादी को पीएचसी ले गये, जहां सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
आरोपित जादू-टोना करने का लगाते थे आरोप
गौरतलब है कि पीड़िता का एकमात्र बेटा कृष्णा रजवार गूंगा व बहरा है. वह अपनी पत्नी के साथ पंजाब के चंडीगढ़ में कंस्ट्रक्शन कंपनी में दिहाड़ी पर काम करता है. तीन दिन पहले दोनों गांव के लिए चले थे.
अभी सासाराम स्टेशन पर उतरे ही थे कि घर से बेटी ने फोन पर घटना की सूचना दी. कृष्णा रजवार की पत्नी कमला देवी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसकी सास पर हमेशा डायन होने का ताना मारते थे. नन्हक रजवार के घर में कोई घटना होती तो उसकी सास पर ही जादू-टोना का आरोप लगाया जाता था. दोनों बेटा-बेटी को गांव में दादी के पास छोड़ कमाने पंजाब गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




