धर्मपुरा ओपी के सिपाही ने खुद को मारी गोली, गंभीर

Updated at : 07 Aug 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
धर्मपुरा ओपी के सिपाही ने खुद को मारी गोली, गंभीर

सासाराम नगर (रोहतास) : छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिये गये रोहतास जिले के नोखा थाने के धर्मपुरा ओपी के एक सिपाही ने सोमवार दोपहर खुद को गोली मार ली. उसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बनरस ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया. यह घटना नोखा थाने की है. […]

विज्ञापन

सासाराम नगर (रोहतास) : छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिये गये रोहतास जिले के नोखा थाने के धर्मपुरा ओपी के एक सिपाही ने सोमवार दोपहर खुद को गोली मार ली. उसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बनरस ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया. यह घटना नोखा थाने की है. पीड़ित सिपाही औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के भरपुर गांव के अरुण शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र उमाकांत शर्मा बताया जा रहा है. वर्ष 2013 बैच के

धर्मपुरा ओपी के सिपाही…
सिपाही उमाकांत की मार्च में धर्मपुरा ओपी में पोस्टिंग हुई थी.
जानकारी के अनुसार, घायल सिपाही को गलत नीयत से दूसरे के घर में घुसने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. उसे नोखा थाने में रखा गया था. सोमवार की दोपहर करीब 1.50 बजे वह शौच जाने के बहाने थाने से बाहर निकला और मुंशी लालमोहर सिंह की पिस्टल छीन कर अपने सिर में गोली मार ली. गोली लगते ही सिपाही खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा. उधर, इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया. तुरंत इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को देते हुए घायल सिपाही को नोखा पीएचसी लाया गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से उसे बनारस रेफर कर दिया गया.
घरवालों ने की थी पिटाई
जवान जब थाने के समीप रविवार की रात गलत नीयत से एक घर में घुसा, तो घरवालों ने उसकी पिटाई कर थानाध्यक्ष गंगासागर सिंह को सुपुर्द कर दिया. नोनसारी पंचायत के मुखिया अशोक भारती के आवेदन पर सिपाही को हिरासत में लेकर नोखा थाने लाया गया. इससे आहत व शर्मिंदा सिपाही ने घातक कदम उठाया. वहीं, इस घटना से फजीहत झेल रहे पुलिस अधिकारी स्पष्ट कुछ भी बताने से परहेज करते रहे. काफी कुरेदने के बाद एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि छेड़खानी के मामले में मिले आवेदन पर जवान को नोखा थाने में हिरासत में लिया गया था, जहां शौच के बहाने निकले जवान ने मुंशी का पिस्टल छीन कर गोली मार ली. गोली उसके सर में अभी भी फंसा हुआ है. उसकी स्थिति गंभीर बनी है. उसे पुलिस अभीरक्षा में बनारस के ट्राॅमा सेंटर में भेजा गया है. घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दी गयी है.
जवान की नहीं हुई है शादी
जानकारी के अनुसार, पीड़ित जवान चार भाइयों में दूसरे नंबर का है. उसकी शादी भी नहीं हुई है. छेड़खानी के मामले में हिरासत में लेने के बाद उसे घरवालों के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ती, जिससे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और ऐसा घातक कदम उठा लिया.
पीड़ित देव थाना क्षेत्र के भरपुर गांव का है रहनेवाला
छेड़खानी के आरोप में नोखा पुलिस ने लिया था हिरासत में
सासाराम प्रभात
कीमत काफी कम, फिर भी रैनबसेरे में रात गुजारने नहीं पहुंच रहे गरीब
प्रचार-प्रसार होने से गरीबों व आम लोगों को होगी जानकारी
स्टेशन, बस स्टैंड, शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर बैनर-पोस्टर से रैन बसेरा के बाबत प्रचार-प्रसार किया जा सकता है. इन जगहों पर गरीब रहने व खाने के लिए परेशान देखे जाते हैं. अगर उनको इसकी जानकारी होगी तो रैन बसेरा तक उनकी पहुंच होगी. लाखों रुपया की लागत से बने इस रैन बसेरा में खालीपन नजर आता है. रैन बसेरा के बारे में गरीबों को जानकारी हो इसके लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा.
रैनबसेरा तक जाने में हो रही परेशानी
जब से रैन बसेरा का उद्घाटन हुआ है प्रचार प्रसार के अभाव में गरीब नही पहुंच रहे हैं. किसी-किसी दिन एक दो लोग रैन बसेरा में आते है. 66 दिन हो गये मात्र 35 लोग ही अबतक पहुंचे हैं. अभी बरसात के कारण रैन बसेरा के समिप कच्चे नाले की खुदायी की गयी है. जिससे बसेरा तक जाने में भी परेशानी हो रही है. रैन बसेरा की बेहतर स्थिति है. प्रचार-प्रसार से इसकी उपयोगिता सार्थक होगी.
रवींद्र कुमार गुप्ता, पार्षद, वार्ड 10
35 लोगों का पहुंचना निराशाजनक
गरीबों के हित के लिए ही रैन बसेरा का निर्माण हुआ है. गरीब यहां इस रैन बसेरा में आसरा ले यही एक मात्र उद्देश्य है. उद्घाटन के बाद मात्र 35 लोग ही रैन बसेरा में पहुंचे. इससे निराशा होती है. ज्यादा से ज्यादा गरीब यहां पहुंचे इसके लिए प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया है.
कुमारी हिमानी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन