नहीं मिल रहा केंद्रीय जल आयोग से बिहार के हिस्से का पानी : मिश्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 6:43 AM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री से बिहार के हिस्से का पानी दिलाने की पत्र भेज कर की मांग बिक्रमगंज (कार्यालय) : किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह स्थानीय नेता बलिराम मिश्र ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर केंद्रीय जल आयोग से बिहार के लिए निर्धारित जल दिलाने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री, किसान […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री से बिहार के हिस्से का पानी दिलाने की पत्र भेज कर की मांग

बिक्रमगंज (कार्यालय) : किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह स्थानीय नेता बलिराम मिश्र ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर केंद्रीय जल आयोग से बिहार के लिए निर्धारित जल दिलाने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, बिहार, उपमुख्यमंत्री, बिहार, जल संसाधन मंत्री, बिहार से भी इस दिशा में अपने स्तर से पहल करने की मांग की है. प्रधानमंत्री को भेजे गये पत्र में कहा है कि बिहार के आठ जिलों में फैले सोन नहरों पर यहां की सिंचाई व्यवस्था टिकी है. रोहतास जिले की सोन नदी पर बने इंद्रपुरी बराज से इन नहरों में पानी आपूर्ति की जाती है.
इंद्रपुरी बराज को पानी मध्य प्रदेश के बाणसागर जलाशय व उत्तरप्रदेश के रिहंद जलाशय से प्राप्त होता है. सोन बराज से बिहार के आठ जिलों रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद व पटना जिलों की लाखों एकड़ भूमि की सिंचाई व्यवस्था टिकी है. केंद्रीय जल आयोग द्वारा आयोजित तीनों राज्यों बिहार उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के प्रतिवर्ष होनेवाली संयुक्त परिचालन समिति की बैठक में जुलाई तक के लिए पानी का कोटा उत्तर प्रदेश के रिहंद जलाशय से निर्धारित किया जाता है.
गत वर्ष आहूत बैठक में इस वर्ष जून माह में 0.302 मिलियन एकड़ फुट पानी रिहंद जलाशय से प्राप्त होना था. वहीं जुलाई माह में 0.127 मिलियन एकड़ फुट पानी बराज को प्राप्त होना है लेकिन निर्धारित पानी रिहंद से प्राप्त नहीं हो रहा है. वहीं बाणसागर एकरारनामा के अनुसार 10 लाख एकड़ फुट पानी प्रतिवर्ष मिलना है. बाणसागर जलाशय से भी पानी इस वर्ष प्राप्त नहीं हुआ है. बाणसागर व रिहंद द्वारा निर्धारित पानी कई वर्षों से नहीं प्राप्त हो रहा है. इस कारण आठ जिलों में खरीफ व रबी फसलों का समय से सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे किसान लगातार परेशान हो रहे हैं.
प्रतिवर्ष नहरों में खरीफ फसलों के लिए 25 मई से पानी देना निर्धारित है लेकिन एक माह गुजरने के बावजूद नहरों के टेल इंड तक पानी नहीं पहुचा रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री सहित अन्य लोगों से मध्य प्रदेश के बाणसागर व उत्तर प्रदेश के रिहंद जलाशय से केंद्रीय जल आयोग द्वारा निर्धारित पानी दिलाना सुनिश्चित कराने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन