मैत्री महिला फुटबॉल क्लब ने चलाया सफाई अभियान

Published at :16 Nov 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
मैत्री महिला फुटबॉल क्लब ने चलाया सफाई अभियान

नोखा (रोहतास) : मैत्री महिला फुटबॉल क्लब की महिला खिलाड़ियों ने बुधवार को सफाई अभियान चलाया. इसमें रेलवे स्टेशन की सफाई की गयी. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद तारचंद सिंह, जिला पार्षद रवि कुमार, श्यामलाल सिंह की उपस्थिति में रेलवे स्टेशन पर फैली गंदगी को साफ किया गया. वहीं, कई जगहों पर फेंके गये कचरों […]

विज्ञापन

नोखा (रोहतास) : मैत्री महिला फुटबॉल क्लब की महिला खिलाड़ियों ने बुधवार को सफाई अभियान चलाया. इसमें रेलवे स्टेशन की सफाई की गयी. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद तारचंद सिंह, जिला पार्षद रवि कुमार, श्यामलाल सिंह की उपस्थिति में रेलवे स्टेशन पर फैली गंदगी को साफ किया गया. वहीं, कई जगहों पर फेंके गये कचरों को उठा कर साफ किया गया,

जबकि उपस्थित लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया गया. लोगों से अपील की गयी कि कचरों को एक जगह पर रखें. मौके पर श्री भगवान प्रसाद, पिंकी कुमारी, निशा, अजय कुमार, सतीश कुमार उर्फ गुड्डू, नीतू, आरती, पूजा, किरण, बृजबिहारी प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन