बिहार के कैमूर में सड़क हादसा, बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

Updated:
विज्ञापन

कैमूर जिले के दुर्गावती इलाके में महाराणा होटल के पास एनएच-2 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. इससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

कैमूर. कैमूर जिले के दुर्गावती इलाके में महाराणा होटल के पास एनएच-2 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. इससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के ग्राम छाता टोला नरैली निवासी 53 वर्षीय महेंद्र सिंह और उसका 22 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार बाइक पर सवार होकर अपने गांव से मोहनिया जा रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बेटा का चल रहा इलाज

बताया जाता है कि बाइक जैसे ही महाराणा होटल के पास पहुंची तो तेज रफ्तार ट्रक पीछे से उनके बाइक को कुचलते हुए निकल गया. जिससे महेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अंशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस और एनएचआई के द्वारा घायल युवक को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचा गया. जहां पर चिकित्सकों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

जाम के कारण हो रहे हादसे

इधर, मृतक व्यक्ति के शव को पुलिस के द्वारा अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सतीश यादव उर्फ पिंटू ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य चलने के कारण यहां जाम की समस्या बनी रहती है. जिससे आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन