लालू यादव की सेहत और जेल से रिहाई के लिए उनकी बेटी रोहिणी आचार्य रखेंगी महीने भर का रोजा, लोगों ने याद दिलायी नवरात्रि

Author Utpal kant
Updated:
विज्ञापन

चारा घोटाला में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की सेहत ठीक नहीं है और बीते कई दिनों से दिल्ली एम्स में इलाजरत हैं. राजद सुप्रीमो के बेटे और बेटियां जेल से उनकी रिहाई के लिए हर संभव कोशिश में जुटे हैं. उनके अच्‍छी सेहत के लिए भी बेहतर इलाज और दवाओं के अलावा दुआओं का सहारा ले रहे हैं. इसी कड़ी में लालू यादव की दूसरे क्रम की बेटी और पेशे से डॉक्टर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक ऐलान किया है.

विज्ञापन

Poचारा घोटाला में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की सेहत ठीक नहीं है और बीते कई दिनों से दिल्ली एम्स में इलाजरत हैं. राजद सुप्रीमो के बेटे और बेटियां जेल से उनकी रिहाई के लिए हर संभव कोशिश में जुटे हैं. उनके अच्‍छी सेहत के लिए भी बेहतर इलाज और दवाओं के अलावा दुआओं का सहारा ले रहे हैं. इसी कड़ी में लालू यादव की दूसरे क्रम की बेटी और पेशे से डॉक्टर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक ऐलान किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपने पोस्ट में उन्होंने अपने बचपनी की एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपने पिता लालू यादव की गोद में हैं. रोहिणी ने ट्विटर पर लिखा- कल से रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है! इस साल हमने भी फैसला किया है कि पूरे महीने अपने पापा के सेहतयाबी और सलामती के लिए रोज़े रखूंगी! पापा की हालत में सुधार हो और जल्दी न्याय मिल सके इसकी भी दुआ करूँगी! साथ ही मुल्क में अमन चैन हो इसलिए ईश्वर / अल्लाह से कामना करूंगी.

उनके इस ट्वीट पर किसी ने सराहा तो किसी ने नवरात्रि करने की सलाह दी, जिसके बाद उन्होंने कहा कि कल से चैती नवरात्र भी है, मेरे अंदर इनती हिम्मत है कि मैं दोनों पावन पर्व पूरी निष्ठा के साथ पूरा कर सकती हूं! मुझे किसी जहरीले परवरिश की नफरती सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता. आप सभी को चैती नवरात्र की भी हार्दिक शुभकामनाएं.

बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले में जेल जाने के बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्य लगातार पापा को सच्चा बताने वाले पोस्ट लिखती रहती है. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट्स को समर्थन भी मिलता रहा है. हाल ही में राजद सुप्रीमो की जेल से रिहाई के लिए उनके के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने ‘आजादी’ अभियान शुरू किया था. इस अभियान में रोहिणी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था.

Posted By; Utpal Kant

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन