6 दिन बाद भी नहीं मिला राजस्व कर्मचारी का डोंगल, तीन पंचायतों का सरकारी काम ठप

आंचल पहुंचे राजस्व कर्मचारी | Prabhat Khabar Network
अरियरी अंचल में राजस्व कर्मचारी का डोंगल चोरी होने से तीन पंचायतों का सरकारी काम ठप है। आरोपी फरार है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
राजस्व कर्मचारी शंकर प्रसाद का डोंगल घटना के छह दिन बाद भी बरामद नहीं हो सका है, जिससे अरियरी अंचल के डीहा, विमान और सनैया पंचायतों में दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित कई राजस्व कार्य बाधित हैं. यह मामला 3 जुलाई को दाखिल-खारिज को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है. आरोप है कि वीआईपी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कर्मचारी के साथ मारपीट की, लैपटॉप क्षतिग्रस्त किया, दस्तावेज बिखेर दिए और डोंगल लेकर चले गए. अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान के निर्देश पर अंचलाधिकारी अंकु गुप्ता की पहल पर अरियरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. शंकर प्रसाद ने बताया कि डोंगल नहीं मिलने से तीन पंचायतों के किसानों और आम लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने डोंगल के दुरुपयोग की आशंका भी जताई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार है. पुलिस ने जल्द डोंगल बरामद कर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










