Republic Day : बिहार में 26 जनवरी को जिला और प्रमंडल में झंडा नही फहरा पाएंगे मंत्री ! जानिए क्या है कारण

Updated:
विज्ञापन

Republic Day 2021 day bihar : बिहार में 26 जनवरी को इस साल जिला और प्रमंडल में मंत्री झंडा नहीं फहरा पाएंगे. इसको लेकर सरकार ने एक आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि सरकार के मंत्री इस वर्ष जिला और प्रमंडल में झंडारोहण नहीं कर पाएंगे.

विज्ञापन

Republic Day 2021 : बिहार में 26 जनवरी को इस साल जिला और प्रमंडल में मंत्री झंडा नहीं फहरा पाएंगे. इसको लेकर सरकार ने एक आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि सरकार के मंत्री इस वर्ष जिला और प्रमंडल में झंडारोहण नहीं कर पाएंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सरकार के विशेष सचिव उपेंद्र नाथ पांडेय की ओर से जारी निर्देश में लिखा गया है कि राज्य के सभी जिलों में इस साल जिला पदाधिकारी झंडारोहण करेंगे. वहीं प्रमंडल में कमिश्नर ध्वजारोहण का काम करेंगे. सरकार ने यह निर्णय कोरोना के खतरे को देखते हुए किया है.

क्या लिखा है आदेश मेंं- सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साल जिला स्तर पर होने वाले झंडारोहण का कार्र डीएम करेंगे. वहीं प्रमंडल स्तर पर कमिश्नर यह काम करेंगे. झंडारोहण के समय कोरोना का नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.

जानिए पहले क्या होता था- बताते चलें कि बिहार में कोरोना काल से पहले रिपब्लिक डे पर सभी जिलों में धूमधाम से झंडारोहण किया जाता था. इसके अलावा, राज्य के सभी मंत्री अपने अपने जिले में जिलावार झंडारोहण करते थे. वहीं पटना में रिपब्लिक डे पर राज्यपाल झंडारोहण करते हैं.

Also Read: Bihar News : JDU से ‘विलय की बाट जोह’ रहे Upendra Kushwaha को नीतीश सरकार ने दिया बड़ा झटका ! जानिए

Posted by : Avvinish kumar mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन