Photos: रसगुल्लों के लिए बेहद मशहूर है बिहार का ये शहर, ‘एटम बम रसगुल्ला’ खाने दूर-दूर से आते हैं लोग

Updated:
विज्ञापन

बिहार का बड़हिया शहर अपने खास रसगुल्लों के लिए प्रसिद्ध है. यहां खास मौके पर लोग ऑर्डर देकर रसगुल्ला मंगवाते हैं. यहां रसगुल्ला के अलावा कई अन्य मिठाइयां भी मिलती हैं. जो लोगों को काफी पसंद आती है.

विज्ञापन
undefined

गंगा नदी के तट पर बसा बिहार का बड़हिया शहर दशकों से लोगों के जीवन में अपनी लजीज मिठाई की मिठास के लिए जाना जाता है. वैसे तो कोलकाता के रसगुल्ले विश्व भर में प्रसिद्ध है, लेकिन बड़हिया का रसगुल्ला भी अपने बेहतरीन स्वाद के लिए काफी मशहूर है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

बिहार के लखीसराय जिले का यह छोटा कस्बा रसगुल्ले की नगरी के नाम से भी जाना जाता है. बड़हिया में अमूमन हर तरह के रसगुल्ले तैयार किये जाते हैं, लेकिन उन सभी में एटम बम नाम का रसगुल्ला काफी प्रसिद्ध है. इस रसगुल्ले का आकार ऐसा है कि कोई आम आदमी एक खाने के बाद दूसरा खाने के लिए साहस नहीं जुटा पाता है. स्वाद ऐसा खालिस कि और खाने का मन भी करें.

undefined

बड़हिया के रसगुल्ले शुद्ध छेना, पतली चाशनी और बिना मैदे के तैयार किये जाते हैं. इसके अलावा अन्य प्रकार की भी मिठाइयां बनायी जाती हैं. जैसे- गुड़ की चाशनी से सराबोर रसगुल्ला, रसमलाई, काला जामुन, क्रीम चॉप मिठाई आदि.

undefined

यहां रसगुल्ला बनाने के लिए दियारा या आसपास के क्षेत्रों से दूध लाया जाता है. यहां के रसगुल्ले काफी हल्के होते हैं. इसके पीछे की वजह यह है कि यहां दुश से निकाले गए छेना को कारीगरों द्वारा भरपूर फेंटा लगाया जाता है. इसके कारण वह काफी हल्का और मुलायम हो जाता है. पतली चाशनी और बिना मैदा के इसे बनाया जाता है, जो इसे और लाजवाब बना देता है.

undefined

बड़हिया में रसगुल्ले की लगभग 50 से भी अधिक दुकानें हैं, जहां प्रत्येक दिन लगभग एक से दो क्विंटल मिठाई की बिक्री होती है. इसे बनाने के लिए कारीगर और मजदूर भी लगते हैं. यहां एक दुकान में लगभग 20 से 25 लोग काम करते हैं.

undefined

बड़े आयोजनों या फिर लग्न के समय बड़हिया के रसगुल्लों की डिमांड काफी बढ़ जाती है. इस दौरान लोग यहां से ऑर्डर पर रसगुल्ला ले जाते हैं. राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी यहां रसगुल्लों के लिए ऑर्डर आते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन