राहुल और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में लगाया, सरकार से की ये अपील
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर
Bihar Flood Victims: बिहार में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं. कई जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने जिम्मेदारी सौंप दी है. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की.
Bihar Flood Victims: बिहार के 15 जिलों में बाढ़ की वजह से स्थिति गंभीर बनी हुई है. कई इलाकों में लाखों लोग प्रभावित हैं. इस बीच राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की. साथ ही उन्होंने बिहार सरकार से भी राहत-बचाव कार्य करने और पीड़ितों तक सहायता पहुंचाने की अपील की.
राहुल गांधी ने एक्स पर क्या लिखा?
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, 'बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें. साथ ही, सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वो राहत और बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाए'.
प्रियंका गांधी ने व्यक्त की चिंता
प्रियंका गांधी ने भी बाढ़ को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'बिहार में भयानक बाढ़ की वजह से हुई तबाही का समाचार अत्यंत दुखद है. प्रदेश के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. बड़ी संख्या में जन-धन की हानि हुई है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं'.
बिहार सरकार से अपील करते हुए लिखा, 'सरकार से मेरी अपील है कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द मदद पहुंच सके. कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें. पूरा देश आपदा में प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है'.
मल्लिकार्जुन खरगे ने भी की अपील
मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक्स पर अपील करते हुए लिखा, 'बिहार में बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. 15 जिलों में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और हजारों गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है. संकट की इस घड़ी में सरकार की प्राथमिकता हर प्रभावित परिवार तक राहत और सहायता पहुंचाने की होनी चाहिए. सरकार और प्रशासन राहत, बचाव, चिकित्सा सहायता और पुनर्वास कार्यों में कोई कसर न छोड़ें'.
सीएम सम्राट ने की अपील
दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 8 लाख बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है. सीएम सम्राट के मुताबिक, 8 लाख बाढ़ पीड़ितों के खाते में 7-7 हजार रुपये ट्रांसफर किए जायेंगे. साथ ही प्रशासन भी लगातार बाढ़ पीड़ितों के राहत-बचाव कार्य में जुटा है.
Also Read: बिहार के 8 लाख से ज्यादा लोगों को दिए जायेंगे 7-7 हजार रुपये, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए