CM सम्राट ने बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे 579.23 करोड़, जिनके अकाउंट में नहीं आए पैसे उनका क्या? जानिए
बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि ट्रांसफर करते हुए सीएम सम्राट चौधरी
Flood Victim Relief Fund: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के खाते में 579.23 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. 8 लाख से ज्यादा पीड़ितों के खाते में 7-7 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए. लेकिन कई ऐसे पात्र परिवार हैं, जिनके पास सहायता राशि नहीं पहुंची है.
Flood Victim Relief Fund: बिहार के 8 लाख 27 हजार 472 बाढ़ पीड़ित परिवारों को सहायता राशि मिली. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी के माध्यम से पीड़ितों के खाते में सात-सात हजार रुपये भेजा. टोटल 579.23 करोड़ रुपये अनुग्रह सहायता के तौर दी गई. बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए यह सहायता राशि बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
जिन्हें नहीं मिली राशि उनका क्या होगा?
जानकारी के मुताबिक, कई ऐसे पात्र परिवार हैं, जिनके पास अब भी सहायता राशि नहीं पहुंच पाई है. उन परिवारों के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को आदेश दिया है. सीएम सम्राट के आदेश के मुताबिक, जो पात्र परिवार रह गए हैं, उनका आकलन किया जाएगा. इसके बाद 7 दिनों के अंदर ही उन्हें 7 हजार रुपये सहायता राशि भेज दी जाएगी.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया आदेश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत वितरण में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए. गरीब परिवारों को हुए नुकसान का आकलन और उसके आधार पर अतिरिक्त राहत पहुंचाने का निर्देश दिया. इतना ही नहीं, सीएम सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से पानी कब तक निकलेगा, इसे लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दुर्गा पूजा से पहले मरम्मती का आदेश
साथ ही मुख्यमंत्री ने आने वाले त्योहारों को देखते हुए आदेश दिया है कि अगले एक महीने में दुर्गा पूजा से पहले, सड़कों और अन्य क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत पूरी तरह से कर ली जाए. साथ ही बाढ़ की वजह से जहां बांध या सड़क टूटे हैं, उन्हें भी जल्द दुरुस्त करने का आदेश दिया गया है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दुर्गा पूजा से पहले काफी हद तक स्थिति संभल जाएगी.
बिहार आएगी केंद्र की टीम
इससे पहले सम्राट चौधरी ने ही जानकारी दी थी कि बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र की टीम आएगी. उन्होंने बताया था कि 16 सितंबर को केंद्र सरकार की टीम बिहार पहुंचेगी और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेगी. यह टीम केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आने वाली है. सम्राट चौधरी के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने खुद फोन कर उन्हें केंद्रीय टीम के बिहार आने की जानकारी दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए