वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 Jan 2026 5:26 PM

विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. बीती रात गुंडा चौक के समीप सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई. बताया गया कि युवक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मिट्ठू कुमार (24 वर्ष) पिता नरेश ऋषि, निवासी ग्राम-चांदी कठुआ, वार्ड संख्या 10, थाना मुफस्सिल, जिला पूर्णिया के रूप में की गई. परिजनों ने बताया कि मिट्ठू कुमार अपने दो साथियों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था. इसी दौरान गुंडा चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी. मिट्ठू गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके. बताया कि मिट्ठू की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसे एक छोटी पुत्री भी है. वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में युवक की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन