बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से जख्मी, हायर सेंटर रेफर

Updated:
विज्ञापन

हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन

भवानीपुर. थानाक्षेत्र के सिंघियान सुंदर गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मंगलवार की बतायी गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर लाया गया.घायल युवक की पहचान सिंघियान वार्ड संख्या 15 निवासी बहादुर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र ललेंद्र कुमार के रूप में की गई . जानकारी के अनुसार ललेंद्र कुमार का मध्य विद्यालय सिंघियान के समीप मोड़ होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोट आयी है. स्थिति चिंताजनक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन