पूर्णिया में येलो अलर्ट, आज मौसम दिखा सकता है दोहरा रंग

Updated:
विज्ञापन

आसमान में दिखते मौसम के रंग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया में मौसम का मिजाज बदल रहा है. आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच येलो अलर्ट जारी किया गया है. गरज-चमक संग बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

पूर्णिया : शनिवार की सुबह पूर्णिया में मौसम सुहावना रहा. आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी. हालांकि मौसम विभाग ने जिले के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन चढ़ने के साथ मौसम का रुख बदल सकता है. सुबह की ठंडक के बाद दोपहर में धूप निकलने और उमस बढ़ने की संभावना है. इसके बाद फिर बादल सक्रिय हो सकते हैं और जिले के एक या अधिक स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.

हालांकि शुक्रवार को भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था, लेकिन जिले के अधिकांश हिस्सों में केवल हल्की या छिटपुट बारिश ही दर्ज की गई. ऐसे में शनिवार को भी मौसम का दोहरा रंग देखने को मिल सकता है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन