मजदूरी बढ़ाने को लेकर हड़ताल गये मिस्त्री-मजदूर
बड़हरा कोठी
बड़हरा कोठी. प्रखंड क्षेत्र में राज्य मिस्त्री सह मजदूर संघ के बैनर तले मिस्त्री और मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है. मजदूरों का कहना है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए मिस्त्री को 700 रुपये और मजदूर को 500 रुपये दैनिक मजदूरी मिलनी चाहिए. जब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान मजदूरी दर महंगाई के हिसाब से बहुत कम है, जिससे मजदूरों के परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है. इसलिए सभी मिस्त्री और मजदूर एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष दिलीप दास, सचिव भिखो दास, कोषाध्यक्ष डालो दासी सहित अशोक दास, शभू दास, मनोज दास, सोनू दास, मिथुन दास, संजय दास सहित दर्जनों मिस्त्री व मजदूर उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए