पूर्णिया जंक्शन पर महिला रेल कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

विज्ञापन

पूर्णिया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्णिया जंक्शन के महिला रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्टेशन प्रबंधक मुन्ना कुमार एवं अन्य कर्मचारियों ने रेलवे में महिला कर्मचारियों की भागीदारी एवं कार्य कुशलता पर चर्चा प्रकाश डाला. इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों ने कहा कि यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं का योगदान हर क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है. हमारे रेलवे परिवार में भी महिलाएं सम्मान रूप से जिम्मेदारी निभा रही हैं. चाहे वह प्रशासनिक कार्य हो, तकनीकी क्षेत्र हो, सुरक्षा व्यवस्था हो, या यात्रियों की सेवा, आज की महिला केवल घर की जिम्मेदारी ही नहीं संभालती बल्कि अपने कर्तव्य मेहनत और प्रतिभा से राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. रेलवे जैसे बड़े और जिम्मेदार संगठन में महिलाओं की भागीदारी हमारी कार्य क्षमता और प्रगति को और मजबूत बनाती है. हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कार्यस्थल पर महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिले. इस अवसर पर हम सभी ये संकल्प लेकर हम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रयास करते रहेंगे और एक सकारात्मक तथा सुरक्षित कार्य वातावरण बनाएंगे. इस अवसर पर ललिता देवी, अंजना देवी, इंदु देवी, प्रियंका देवी, काजू देवी, आशा अनुरागी, रुबी कुमारी, जीनत परवीन सपना मिश्रा,रुपा देवी, पारो देवी, वीणा देवी, मुन्ना कुमार, लवलेश कुमार, रविंद्र कुमार, मोसुद अली अंसारी, जितेंद्र तिवारी,सिंकु कुमार, विनोद झा, विकास झा,दीपक कुमार संतोष कुमार, संजय कुमार, धनंजय कुमार मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन