महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, फंदे से लटका मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 7:26 PM
फंदे से लटका मिला शव
धमदाहा. धमदाहा थानाक्षेत्र के बिशनपुर में एक महिला की संदेहास्पद मौत हो गयी. घर के अंदर फंदे से लटका हुआ शव पाया गया. मृतका मौसम कुमारी (19) बिशनपुर वार्ड नंबर 05 निवासी संदीप कामती की पुत्रवधू और अंकुश कुमार की पत्नी थी. एसडीपीओ सन्दीप गोल्डी ने बताया कि फंदे से लटकते हुए 19 वर्षीय महिला का शव उसके घर से बरामद हुआ है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बाद ही मामला स्पष्ट होगा. घटना की बाबत बताया गया कि शुक्रवार की रात मृतका मौसम कुमारी खाना खाकर अपने कमरे में गई . शनिवार को सुबह देर तक मौसम कमरे से बाहर नहीं आयी. इसके बाद घरवालों ने पाया कि मौसम का शव दुपट्टे के फंदे से लटका है. घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ सन्दीप गोल्डी, धमदाहा थानाध्यक्ष व पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फोटो. 30 पूर्णिया 7- घटना की जांच करती पुलिस.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










