ePaper

बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर

Updated at : 17 Nov 2024 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. थाना क्षेत्र के सिंघियान सुन्दर गांव में बाइक से गिरने से 55 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना रविवार 11 बजे दिन की है. धमदाहा थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी नागेश्वर मिस्त्री की 55 वर्षीय पत्नी शीला देवी बाइक के पीछे बैठकर भवानीपुर आ रही थी .सिंधियान सुंदर गांव के पास एक बच्चा बाइक के सामने साइकिल से आ गया .साइकिल सवार बच्चा को बचाने के क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे बाइक के पीछे बैठी महिला गिर गई ..गिरते ही वह बेहोश हो गई. ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए उसे भवानीपुर अस्पताल लाया गया. प्राथमिकी इलाज चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस के चौधरी ने करने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया . डॉ चौधरी ने बताया कि सिर में गंभीर चोट है जिसके कारण वह बेहोशी की हालत में है. फोटो-17 पूर्णिया 13- अस्पताल में बेहोश पडी़ महिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन